Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Office bearers of the BKU will stage protest at Collectorate in Greater Noida on September 23
{"_id":"6aae8a63735a876b7209da5d","slug":"video-office-bearers-of-the-bku-will-stage-protest-at-collectorate-in-greater-noida-on-september-23-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: 23 सितंबर को भाकियू कृषक के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: 23 सितंबर को भाकियू कृषक के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पर करेंगे प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में 10 फीसदी भूखंड समेत मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन कृषक के पदाधिकारी 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन चलाया जाएगा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि किसानों की लंबित मांगों को लेकर आगामी 23 सितंबर को सूरजपुर में कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दुर्गा गोल चक्कर से पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। वहां पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिसमें 10 फीसदी आबादी का प्लाट देने, नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू कराने, क्षेत्र के सर्किल रेट तय करने, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में समान नीति एवं समान मुआवजा दर लागू कराने, स्थानीय युवकों को रोजगार देने की मांग रखी जाएगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक हरि प्रताप सिंह छौकर, राष्ट्रीय सलाहकार एवं महासचिव राम भरोसे शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता रविंद्र प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहिद खान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील शर्मा समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।