{"_id":"6a65fa5a6f8b1ccd570e7846","slug":"video-harendra-singh-becomes-noida-city-president-of-bku-lokshakti-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाकियू लोकशक्ति नोएडा के महानगर अध्यक्ष बनें हरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू लोकशक्ति नोएडा के महानगर अध्यक्ष बनें हरेंद्र सिंह
नोएडा। भाकियू लोकशक्ति ने हरेंद्र सिंह को नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा रविवार को सेक्टर 44 स्थित छलेरा बारात घर में आयोजित एक बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता रोहतास ने की, जबकि संचालन संगठन के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर ने किया। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने प्राधिकरण की नीतियों को किसानों के लिए परेशानी का कारण बताया। चौधरी प्रधान ने कहा कि यदि प्राधिकरण किसानों की मांगें नहीं मानता, तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए धर्मेंद्र बैसोया, लीलू चौहान और रोहित अवाना सहित कई अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बैठक में ओमदत्त चौहान, शिवकुमार बैसोया और रणजीत शर्मा समेत सैकड़ों किसान साथी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।