{"_id":"6ae0bf8e58022a427407fb9f","slug":"video-girls-students-learned-self-defense-skills-in-aparajita-program-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, खुद को सुरक्षित निकालने के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, खुद को सुरक्षित निकालने के बताए तरीके
नोएडा में गांव के बीच स्थित स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में कोई अनजान व्यक्ति पीछा करने लगे या अचानक कोई परेशानी खड़ी हो जाए तो खुद को कैसे सुरक्षित रखें? ऐसी ही परिस्थितियों से निपटने के लिए सेक्टर-135 स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में 90 छात्राओं ने हिस्सा लिया। शिक्षिका प्रियंका सिंह ने उन्हें खतरे को पहचानने, गलत व्यवहार का विरोध करने और जरूरत पड़ने पर खुद को सुरक्षित निकालने के तरीके बताए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को समझाया गया कि यदि कोई अनजान व्यक्ति उनका पीछा करे तो घबराकर सुनसान रास्ते की ओर जाने के बजाय किसी दुकान, घर या भीड़भाड़ वाली सुरक्षित जगह पर पहुंचें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से असहज महसूस होने पर उससे दूरी बनाएं और उसके साथ अकेले कहीं जाने से बचें। यदि कोई जबरदस्ती रोकने या पकड़ने की कोशिश करे तो जोर से शोर मचाकर आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित करें। मौका मिलते ही वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचें और परिवार या पुलिस से मदद लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।