{"_id":"694aba07e40d89eee80c0fb6","slug":"video-book-transfer-ceremony-in-noida-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नोएडा में पुस्तक हस्तांतरण समारोह, सेक्टर 15 लाइब्रेरी को मिली शैक्षिक पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नोएडा में पुस्तक हस्तांतरण समारोह, सेक्टर 15 लाइब्रेरी को मिली शैक्षिक पुस्तकें
पुस्तकें केवल काग़ज़ों का संग्रह नहीं होतीं, बल्कि वे विचारों की धरोहर, अनुभवों की विरासत और समाज के भविष्य की आधारशिला होती हैं। जब समाज शिक्षा और पुस्तकों में निवेश करता है, तब वह आने वाली पीढ़ियों के चरित्र, चेतना और नेतृत्व क्षमता को सशक्त करता है। इसी भावना को साकार करते हुए नोएडा लोकमंच के तत्वावधान में मंगलवार को नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी, सेक्टर-15, नोएडा के परिसर में पुस्तक हस्तांतरण समारोह हुआ। यह आयोजन आईईएक्स (इंडियन एनर्जी एक्सचेंज) सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा पहल के अंतर्गत नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी को प्रदान की गई शैक्षिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के हस्तांतरण के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज सॉफ्टवेयर के चेयरमैन सत्यनारायण गोयल और सीएफओ विनीत हरलालका द्वारा पुस्तकों का विधिवत नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी को हस्तांतरण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।