Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Bharat Utkarsh Mahayajna to be held at Maharishi Ashram Sector 110 Noida from November 27 to December 5
{"_id":"6b0837659e5fb3bdb10d5ae6","slug":"video-bharat-utkarsh-mahayajna-to-be-held-at-maharishi-ashram-sector-110-noida-from-november-27-to-december-5-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में सेक्टर 110 महर्षि आश्रम में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक भारत उत्कर्ष महायज्ञ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में सेक्टर 110 महर्षि आश्रम में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक भारत उत्कर्ष महायज्ञ का आयोजन
नोएडा के सेक्टर 110 महर्षि नगर स्थित महर्षि आश्रम में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक नौ दिवसीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 108 कुंडीय देवी भगवती सहस्त्र महायज्ञ में 140 करोड़ आहुतियों के जरिए विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण और समृद्धि की कामना की जाएगी। आयोजन महर्षि महेश योगी संस्थान की ओर से शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के संरक्षण में हो रहा है। प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे यज्ञ और दोपहर 3 से शाम 8 बजे तक देवी कृष्ण प्रिया की श्रीमद् देवी भागवत कथा होगी। आयोजन के दौरान मथुरा का नगाड़ा वादक दल, बुंदेली दीवारी पाई डंडा, फरवाही और तमूरा लोकनृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। परिसर में भारत आरोग्य मेला, कला गांव, रेत कला प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, गौ सेवा और अन्न क्षेत्र भी सजाया गया है। वैदिक प्रांगण में कल्पवास, ध्यान, वेदाध्ययन और साधना की व्यवस्था होगी। आयोजन का ध्येय राष्ट्र की समृद्धि में सभी की सहभागिता और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करना है। 5 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा। आयोजन गेट नंबर-6, महर्षि आश्रम, महर्षि नगर में हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।