Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : Amar Ujala Impact, The corporation cleaned the garbage spread in Ghanghola village of Greater Noida
{"_id":"673f2852bab134ef200663e9","slug":"video-amar-ujala-impact-the-corporation-cleaned-the-garbage-spread-in-ghanghola-village-of-greater-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमर उजाला इंपैक्ट, ग्रेटर नोएडा के घंघौला गांव में फैली गंदगी और बजबजाती नालियों को कराया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमर उजाला इंपैक्ट, ग्रेटर नोएडा के घंघौला गांव में फैली गंदगी और बजबजाती नालियों को कराया साफ
ग्रेटर नोएडा के घंघौला गांव में फैली पड़ी गंदगी और नालियों की सफाई प्राधिकरण ने टीम लगाकर बृहस्पतिवार को करा दी है। अमर उजाला ने गांव की प्रमुख समस्याओं की खबर को बुधवार को प्रकाशित किया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही प्राधिकरण की टीम हरकत में आई। 24 घंटों के अंदर यानी बृहस्पतिवार को सुबह प्राधिकरण कि जिम्मेदारों ने सफाई विभाग की टीमें लगाकर गांव की गलियों में बजबजाती नालियों का साफ कराया। साथ ही गांव में जगह-जगह फैली पड़ी गंदगी को सफाई अभियान चलाकर साफ कराया है। अहम बात यह है कि घंघौला गांव में बीते कई महीनों से नालियों की समय से सफाई नहीं हो रही थी इसके अलावा गलियों में झाड़ू भी नहीं लग रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि कई बार प्राधिकरण के जिम्मेदारों से शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। गांव में बजबजाती नालियों और गलियों में पड़ी गंदगी के कारण गांव में बीमारियां फैलने का डर सताया करता है। गांव की समस्या की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही गांव में फैली पड़ी गंदगी और बजबजाती नालियों का साफ करा दिया गया। वहीं, गांव के लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।