Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
A senior delegation led by Norihiko Ishiguro, Chairman and CEO of the Japan External Trade Organization (JETRO), visited Amity University.
{"_id":"6a47d1eb8a55636e8e077b39","slug":"video-a-senior-delegation-led-by-norihiko-ishiguro-chairman-and-ceo-of-the-japan-external-trade-organization-jetro-visited-amity-university-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेट्रो के चेयरमैन और सीईओ के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेट्रो के चेयरमैन और सीईओ के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय किया दौरा
नोएडा। जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑरगनाइजेशन (जेट्रो) के चेयरमैन और सीईओ नोरिहिको इशिगुरो के नेतृत्व में 7 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने आज एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा करके आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया। इस प्रतिनिधिमंडल में जेट्रो की एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट अकिको ओकुमुरा, जेट्रों के प्लानिंग विभाग के ग्लोबल स्ट्रैटेजी (साउथवेस्ट एशिया) के सीनियर डायरेक्टर युजी एंडो, असिस्टेंट डायरेक्टर हारुनोबू हारा, असिस्टेंट डायरेक्टर जेनिका कालरा शामिल थी। इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती द्वारा किया गया।
जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑरगनाइजेशन (जेट्रो) के चेयरमैन और सीईओ नोरिहिको इशिगुरो ने संबोधित करते हुए कहा कि जापान और भारत के बीच नवाचार, प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन पर बनी एक मज़बूत और टिकाऊ सहभागीता है क्योंकि जापान में बुज़ुर्ग आबादी है, इसलिए देश अपनी बदलती कार्यबल की ज़रूरतों को पूरा करने और भविष्य के नवाचारों को आगे बढ़ाने के लिए दुनिया भर से युवा प्रतिभावान व्यवसायिकों का स्वागत कर रहा है। जापान को लंबे समय से इंजीनियरिंग, एडवांस्ड मैन्युफ़ैक्चरिंग, रिसर्च और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन में अपनी बेहतरीन काबिलियत के लिए जाना जाता है, और हमारा मानना है कि एमिटी विश्वविद्यालय जैसे बड़े अकादमिक संस्थान के साथ सहयोग इस रिश्ते को और मज़बूत करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।