{"_id":"6adcbeca852d57e8ff04d72d","slug":"video-work-to-reduce-height-of-tall-grill-installed-on-central-verge-in-gurugram-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: एक साल पहले लगाई ऊंची ग्रिल, अब आधी काट रहा जीएमडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: एक साल पहले लगाई ऊंची ग्रिल, अब आधी काट रहा जीएमडीए
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) अब सेक्टर-30/31 डिवाइडिंग रोड के सेंट्रल वर्ज पर लगाई गई ऊंची ग्रिल की ऊंचाई कम कर रहा है। करीब एक साल पहले यहां लगभग पांच फीट ऊंची ग्रिल लगाई गई थी। अब इसे बीच से काटकर छोटा किया जा रहा है। ग्रिल लगाने के कुछ समय बाद ही इसकी ऊंचाई और शहर की सुंदरता पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर सवाल उठने लगे थे। अब ग्रिल को काटने के फैसले से जीएमडीए की योजना और कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले को विधायक मुकेश शर्मा ने भी जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के सामने उठाया था। इसके बाद प्राधिकरण ने ग्रिल की ऊंचाई कम करने का फैसला लिया। सेक्टर-30/31 डिवाइडिंग रोड पर ग्रिल काटने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस के जिला प्रधान ग्रामीण वर्धन यादव ने कहा कि यह भाजपा सरकार के विकास कार्यों की तस्वीर है। उन्होंने सवाल उठाया कि शहर की सड़कों पर इतनी ऊंची ग्रिल लगाने की जरूरत क्यों पड़ी, जबकि इससे सड़कों की सुंदरता भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सड़कों पर लगी ग्रिल का आकार भी अलग है। यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान अभिषेक यादव ने भी जीएमडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।