फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ruling party cornered over NEET paper leak issue in 'Youth Parliament'

Gurugram News: युवा संसद में नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरा

Sun, 25 Oct 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ruling party cornered over NEET paper leak issue in 'Youth Parliament'
जैकबपुरा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गुरुग्राम की ओर से शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने युवा सांसदों की भूमिका निभाते हुए नीट पेपर लीक, देश में बढ़ती महंगाई, इथेनॉल ईंधन के प्रयोग और डिजिटल इंडिया जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रतियोगिता के दौरान विपक्ष की भूमिका निभा रहे विद्यार्थियों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सत्ता पक्ष से सवाल किए और जवाब मांगे।

कार्यक्रम का आयोजन डायट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी के नेतृत्व में किया गया। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं डीआरयू विंग प्रभारी अरुण कुमार राघव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यवाही का मंचन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसद की कार्यप्रणाली और संसदीय परंपराओं से परिचित कराना था।
विज्ञापन

------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने उठाए देशव्यापी मुद्दे
युवा संसद में विद्यार्थियों ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई। नीट पेपर लीक के अलावा महंगाई, इथेनॉल ईंधन के प्रयोग और डिजिटल इंडिया पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने सवाल-जवाब के माध्यम से संसदीय बहस का अभ्यास किया। इस दौरान उन्हें अपनी बात तथ्यों के साथ रखने, दूसरे पक्ष की बात सुनने और लोकतांत्रिक तरीके से असहमति व्यक्त करने का अवसर मिला।


50 विद्यार्थियों और छह शिक्षकों ने लिया भाग

प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के 50 विद्यार्थियों और छह शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं डीआरयू विंग प्रभारी अरुण कुमार राघव, जिला कार्यक्रम नोडल अधिकारी राम किशन वत्स, कार्यक्रम पर्यवेक्षक कनिका भारद्वाज और प्रवक्ता रीना ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल में राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता अवधेश, शशि यादव और कृष्ण पाल शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा रानी, विद्यालय प्रभारी मनीषा सहित प्रवक्ता शर्मिला, अरविंदर कौर, पूजा, सोनिया, अनीता, नवीन कुमार और ओमप्रकाश ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed