{"_id":"69908a1fd7751eefbc06ac73","slug":"video-villagers-upset-due-to-non-construction-of-drain-in-bhangraula-village-of-manesar-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: मानेसर के भांगरौला गांव में सड़क निर्माण के बाद नाला न बनने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: मानेसर के भांगरौला गांव में सड़क निर्माण के बाद नाला न बनने से ग्रामीण परेशान
राहुल तिवारी
Updated Sat, 14 Feb 2026 08:13 PM IST
Link Copied
नगर निगम मानेसर के तहत आने वाले भांगरौला गांव में सड़क निर्माण के बाद नाला नहीं बनाए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले छह महीनों से गांव में सड़क बनाने का काम चल रहा है, लेकिन अब तक यह कार्य पूरी तरह से पूरा नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क तो बना दी गई, लेकिन पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं किया गया। इसके कारण सीवर का गंदा पानी सड़क किनारे जमा हो रहा है। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
गंदा पानी जमा रहने से बदबू फैल रही है, जिससे मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।