{"_id":"6ac1180e72d356ff04099eb3","slug":"video-tin-sheds-removed-from-25-acres-of-government-land-near-jeerabad-ki-dhani-chowk-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नगर निगम की कार्रवाई से जमीन अतिक्रमण मुक्त, 2.5 एकड़ सरकारी जमीन से हटाए टिन शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नगर निगम की कार्रवाई से जमीन अतिक्रमण मुक्त, 2.5 एकड़ सरकारी जमीन से हटाए टिन शेड
गुरुग्राम नगर निगम गुरुग्राम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वजीराबाद स्थित ढाणी चौक के पास करीब 2.5 एकड़ सरकारी जमीन से अस्थायी टिन शेड हटाए। प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर जमीन खाली कराई। कार्रवाई संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक के नेतृत्व में जेई मोहित राणा और टीम ने की। उक्त भूमि का उपयोग कुछ लोगों द्वारा कचरा जलाने के लिए भी किया जा रहा था। इससे क्षेत्र में धुआं एवं प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना रहती थी। नगर निगम द्वारा इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर कचरा जलाने और कचरा डालने से लोगों को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।