{"_id":"6ac0ea764c8d5ca939097155","slug":"emphasis-on-providing-modern-amenities-in-villages-too-rao-narbir-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103062-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर : राव नरबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर : राव नरबीर
विज्ञापन
सकतपुर में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करते राव नरबीर सिंह। वि
पंचग्राम योजना के तहत जिले के पांच गांवों में सीवरेज-पेयजल व्यवस्था होगी दुरुस्त
नंबर गेम - 65 करोड़ रुपये होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांवों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचग्राम योजना के तहत टीकली, अकलीमपुर, गैरतपुर, सकतपुर और हसनपुर में करीब 65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को सकतपुर और हसनपुर में सीवरेज कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने सकतपुर में सामुदायिक भवन का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गांवों में भी आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।
व्यवस्थित सीवरेज व्यवस्था होगी विकसित
मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पंचग्राम योजना के तहत पांचों गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा और व्यवस्थित सीवरेज व्यवस्था विकसित की जाएगी। सकतपुर और हसनपुर में काम शुरू होने के साथ योजना के कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि सीवरेज व्यवस्था के साथ जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से उपचारित पानी का उपयोग जोहड़ों में जल संरक्षण के लिए किया जाएगा। इससे वर्षा जल के साथ उपचारित पानी से भूजल स्तर को रिचार्ज करने में मदद मिलेगी।
भाजपा ने दक्षिण हरियाणा में विकास की नई इबारत लिखी : मंत्री
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में दक्षिण हरियाणा में विकास की नई इबारत लिखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही विकास संबंधी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना को धरातल पर उतारते हुए दक्षिण हरियाणा में सड़क, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति दी है। इस दौरान सकतपुर के सरपंच छत्रपाल, पूर्व सरपंच प्रीतम, हाकिम नंबरदार, डॉ. शेर सिंह गिरवर, हसनपुर से जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य सुभाष बोकन, सरपंच बिजन व जीतराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।