{"_id":"6ac118225e247a5ab60a6cec","slug":"video-dtc-officials-conducted-survey-in-gurugram-to-operate-buses-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: डीटीसी के अधिकारियों ने बसें चलाने के लिए किया दोनों रूटों पर सर्वे व निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: डीटीसी के अधिकारियों ने बसें चलाने के लिए किया दोनों रूटों पर सर्वे व निरीक्षण
गुरुग्राम द्वारका सेक्टर-21 से कपासहेड़ा बॉर्डर और बाढ़सा एम्स तक डीटीसी बसों चलाने के लिए डीटीसी के अधिकारियों ने सर्वे व निरीक्षण किया है। डीटीसी अधिकारी बसों को लेकर गुरुग्राम आए थे और उनको दोनों रूटों की सड़कों पर चलाकर देखा। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर इन दाेनों रूटों पर डीसीटी बसें चलाने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास रहने वाले लाेगों की सुविधा के लिए यूनाइटेड आरडब्लूए फेडरेशन (यूआरएफ) ने डीटीसी के डिप्टी सीजीएम (ट्रैफिक) को मांग पत्र सौंपा। जिसमें द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन से कपासहेड़ा बॉर्डर व धनकोट-बाढ़सा एम्स तक लोकल बस सेवा शुरू करने की मांग की गई थी। पहले रूट में द्वारका सेक्टर-21, द्वारका एक्सप्रेसवे, बजघेड़ा, पालम विहार, रेजांगला चौक, सेक्टर-23, डूंडाहेड़ा व कपासहेड़ा बॉर्डर तक और दूसरे रूट पर द्वारका सेक्टर-21, द्वारका एक्सप्रेसवे, सेक्टर-111, बजघेड़ा, धनकोट, बुढेड़ा, एसजीटी यूनिवर्सिटी व बाढ़सा एम्स तक बस चलाने की मांग है, ताकि लोगों को द्वारका जाने तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।