फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Food safety department keeps an eye on sweets before festivals

Gurugram News: त्योहारों से पहले मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर

Sat, 03 Oct 2026 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Food safety department keeps an eye on sweets before festivals
दुकानों से खोया, पनीर, घी, दूध और तैयार मिठाइयों की होगी जांच सैंपल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नवरात्र, दशहरे और अन्य त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए दुकानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से मिठाई की दुकानों से खोया, पनीर, घी, दूध और तैयार मिठाइयों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इन सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को इस्लामपुर गांव से एक दुकान से पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। वहीं, शुक्रवार को खांडसा मंडी से पनीर, मसालों और सिविल लाइन से आटा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। साथ ही सदर बाजार के खाद्य पदार्थ बेचने वाले कारोबारियों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्योहार के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग की ओर से निगरानी बढ़ाई जाएगी। जांच के दौरान लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के लेखाकार पीके यादव ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की पैकिंग और एक्सपायरी डेट की भी विशेष रूप से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed