{"_id":"6ad76fd002675bf159058419","slug":"video-smoking-on-the-streets-of-gurugram-will-attract-a-fine-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम की सड़कों पर धूम्रपान करने पर जुर्माना लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम की सड़कों पर धूम्रपान करने पर जुर्माना लगेगा
आइकॉनिक सड़कों पर मनमर्जी से धूम्रपान किया तो लगेगा जुर्माना
51.85 लाख रुपये से बनेंगे स्मोकिंग जोन, दो महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की चयनित आइकॉनिक सड़कों पर मनमर्जी से धूम्रपान करने पर जुर्माना लगेगा। नगर निगम गुरुग्राम इन सड़कों पर 51.85 लाख रुपये की लागत से निर्धारित स्मोकिंग जोन विकसित करेगा। काम को दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नो-स्मोकिंग जोन में धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शहर की 10 सड़कों को आइकॉनिक रोड के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इनमें नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी), गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अंतर्गत आने वाली सड़कें शामिल हैं। प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाकर नियमों और जुर्माने की जानकारी भी दी जाएगी। सड़कों पर थूकने और च्यूइंग गम फेंकने पर भी जुर्माने का प्रावधान होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।