{"_id":"69ee2825c734f604cf0a69bf","slug":"video-shahan-siya-vardaan-and-kashika-perform-brilliantly-in-gurugram-district-chess-championship-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: जिला शतरंज चैंपियनशिप में शाहान, सिया, वरदान और कशिका का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: जिला शतरंज चैंपियनशिप में शाहान, सिया, वरदान और कशिका का रहा दबदबा
गुरुग्राम जिले के सेक्टर-67 स्थित विबग्योर हाई स्कूल में दो दिवसीय जिला शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसका समापन रविवार को उत्साह और प्रतिस्पर्धा के माहौल के बीच हुआ।जिसमें पूरे जिले से 281 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शह और मात के इस दिमागी खेल में बेहतरीन रणनीति और कौशल का प्रदर्शन किया।
बालकों के 11 वर्ष आयु वर्ग में वरदान गिल ने प्रथम स्थान, जबकि रयान शाह दूसरे और अथर्व सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कशिका गोयल ने पहला स्थान। हुनर कपूर दूसरे और नव्या अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। 17 आयुवर्ग के बालक वर्ग में शाहान वोहरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। व्योम मल्होत्रा दूसरे और नमन खंडेलवाल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सिया कौशिक ने प्रथम स्थान, श्रेया पिप्लानी दूसरे और आन्या चटर्जी तीसरे स्थान पर रहीं।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुषमा चौहान और जिला शतरंज संघ के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एडवोकेट राजपाल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से आए खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल दिखाया और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। उन्होंने आगे कहा कि सभी विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।