{"_id":"6ada605ead455c5d0e0195c1","slug":"youth-dies-after-being-run-over-by-a-canter-trucks-tire-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-105030-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कैंटर का टायर चढ़ने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कैंटर का टायर चढ़ने से युवक की मौत
विज्ञापन
सेक्टर-22 में पेट्रोल पंप के पास कैंटर को पीछे कर रहा था चालक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार क्षेत्र में सेक्टर-22 स्थित पेट्रोल पंप के पास 20 अक्तूबर की सुबह कैंटर को पीछे करते समय एक युवक उसकी चपेट में आ गया। कैंटर का टायर मुंह पर चढ़ने से उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान गीता काॅलोनी, कृष्णा नगर (ईस्ट दिल्ली) निवासी मधुरंजन कुमार सिंह (31) के रूप में हुई है। मृतक के मामा बबलू मिश्रा की शिकायत पर कैंटर चला रहे चालक जितेंद्र महतो के खिलाफ पालम विहार थाने में हादसे संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
मधुरंजन वाहन चालक की नौकरी करता था। बबलू मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा गाड़ी से दिल्ली से गुरुग्राम के पालम विहार आया था। 20 अक्तूबर की सुबह सीएनजी पंप के पास कैंटर चालक जितेंद्र महतो ने लापरवाही से वाहन को पीछे किया, जिसकी चपेट में उसका भांजा आ गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि कैंटर चालक जितेंद्र महतो को गिरफ्तार करके जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है। कैंटर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया गया है।