{"_id":"6aa69875f319077e9309958e","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-gurugram-ends-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, चार लाख टन कूड़ा हटाने को विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, चार लाख टन कूड़ा हटाने को विशेष अभियान
गुरुग्राम में सवा महीने से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार की रात को खत्म हो गई थी। इसके बाद नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। हड़ताल के कारण शहर में चार लाख टन से अधिक कूड़ा जमा हो गया था।
निगम आयुक्त के अनुसार, सड़कों, गलियों और अन्य स्थानों पर जमा कूड़े को हटाने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। गुरुग्राम में रोजाना करीब 1200 टन कूड़ा निकलता है। हड़ताल के दौरान कूड़ा उठान प्रभावित होने से शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लग गए थे। प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार रात सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें मान लिए जाने के बाद कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे। नगर पालिका संघ के जिला अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि व्यवस्था सामान्य करने के लिए अगले एक महीने तक विशेष अभियान चलेगा। इस अभियान में कर्मचारी नियमित सफाई के साथ जमा कूड़े का उठान करेंगे। निगम ने सभी 36 वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के लिए स्वच्छता अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।