{"_id":"6929bf9deb47c88dc402f7c1","slug":"video-local-people-face-problems-due-to-waterlogging-on-main-basai-road-in-gurugram-2025-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम बसई रोड पर जलभराव की समस्या: दो महीने से गंदा पानी जमा, राहगीर और बच्चे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम बसई रोड पर जलभराव की समस्या: दो महीने से गंदा पानी जमा, राहगीर और बच्चे परेशान
राहुल तिवारी
Updated Fri, 28 Nov 2025 08:58 PM IST
Link Copied
गुरुग्राम में मुख्य बसई रोड पर जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का करीब एक किलोमीटर हिस्सा गंदे पानी और कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। मुख्य सड़क होने के कारण से रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर करीब दो महीने से जलभराव है। यह जलभराव पाइपलाइन टूटने की वजह से है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित राहगीर और बच्चे हो रहे हैं। सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण रोजाना कई हादसे होते रहते है। साथ ही स्कूली बच्चे और ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत देने की बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों ने मांग की कि जलभराव का जल्द से जल्द निकासी करवाई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।