{"_id":"6aeb4c88d997df233b09fbd1","slug":"video-gurugram-traffic-resumes-on-old-delhi-road-construction-of-culvert-and-drain-completed-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: ओल्ड दिल्ली रोड पर आवागमन शुरू, पुलिया और नाले का निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: ओल्ड दिल्ली रोड पर आवागमन शुरू, पुलिया और नाले का निर्माण पूरा
ओल्ड दिल्ली रोड पर वाहन चालकों को राहत मिली है। पालम विहार चौक के पास पुलिया और नाले का निर्माण पूरा होने के बाद सड़क पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर यातायात बंद किया गया था। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से ओल्ड दिल्ली रोड पर मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन (लेग-1) के तहत पुलिया और नाले का निर्माण 23 अक्तूबर से कराया जा रहा था। इसके लिए सुशील ऐमा मार्ग के मोड़ पर पालम विहार चौक के पास सड़क बंद की गई थी। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब वाहन चालक इस मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। सड़क बंद होने के कारण वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा था। अब सड़क खुलने से इस मार्ग पर यातायात सुचारु होने की उम्मीद है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले पुलिया में दो बैरल थे, जिन्हें बढ़ाकर तीन कर दिया गया है। इससे लेग-1 में बरसाती पानी की निकासी क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा नाले के अंदर से यूटिलिटी को भी बाहर शिफ्ट कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।