{"_id":"6b06eab59a39edbd9c08d7cc","slug":"video-gurugram-relief-from-traffic-congestion-at-mahavir-chowk-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: महावीर चौक पर जाम से मिलेगी राहत, ऑटो चालकों के लिए बनेगा स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: महावीर चौक पर जाम से मिलेगी राहत, ऑटो चालकों के लिए बनेगा स्टैंड
महावीर चौक पर लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से कदम उठाया जा रहा है। इसके तहत ऑटो चालकों के लिए अलग से स्टैंड बनाया जाएगा। गौशाला ग्राउंड और रोडवेज डिपो के आसपास खड़े होने वाले ऑटो के लिए निर्धारित जगह तैयार की जाएगी। महावीर चौक शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां ऑटो के बेतरतीब खड़े होने से अक्सर यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। ऑटो के लिए अलग स्टैंड बनने से सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा। नगर निगम और जीएमडीए की इस पहल का उद्देश्य चौक के आसपास यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना और वाहन चालकों को जाम से राहत दिलाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।