Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rising food prices have disrupted women's kitchen budgets.

Gurugram News: खाद्य पदार्थों के बढ़ते दाम से महिलाओं का बिगड़ा रसोई का बजट

Wed, 25 Nov 2026 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Rising food prices have disrupted women's kitchen budgets.
राशन की दुकान पर खरीददारी करतीमहिला।
एक साल में तीन बार बढ़े दूध के दाम, दाल और सरसों तेल भी महंगे होने से घरेलू खर्च बढ़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रसोई में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों का असर अब महिलाओं के घरेलू बजट पर पड़ने लगा है। एक साल में तीन बार दूध के दाम बढ़ने के साथ दाल, सरसों तेल और बेसन की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में घर का बजट संभालने के लिए महिलाओं को दूसरे खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।

महिलाओं का कहना है कि पहले से तय मासिक बजट में अब घर का पूरा सामान खरीदना मुश्किल हो रहा है। दूध रोजमर्रा की जरूरत है, इसलिए इसकी खपत कम करना आसान नहीं है। वहीं, दाल, चावल, तेल, घी और बेसन जैसी जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ने से रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सदरबाजार के दुकानदार वेद प्रकाश का कहना है कि ज्यादातर सामानों पर 20 से 30 रुपये तक दाम बढ़ गया है। पहले भूना चना 120 रुपये अब 140 रुपये हो गया है। वहीं बासमती चावल के रेट में भी 20 की बढ़ोतरी देखने को मिली रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दुकानदार मेघन बीन का कहना है कि हल्दी के रेट में भी प्रति किलो पर 40 रुपये का की बढ़ गया है। वहीं चना दाल पहले 80 रुपये किलो था, लेकिन अब 92 रुपये किलो हो गया है। राजमा को पहले 106 रुपये किलो अब 142 रुपये किलो हो गया है। साबुत धनिया पहले 180 किलो था अब 240 रुपये किलो हो गया है। घी के रेट में भी करीब 40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
------------
मेरे घर में तीन लोग रहते हैं और कमाने वाले एक भी नहीं है। ऐसे में घर का खर्च मेरी पेंशन से ही चलता है। ऐसे में आमदनी सीमित है, लेकिन महंगाई के कारण खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वजह से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।- ममता

मेरे चार बच्चे हैं। उनकी पढ़ाई, किराया और राशन का खर्च उठाने के लिए मैंने काम करना शुरू किया। लेकिन पिछले एक साल में तीन बार दूध और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च बढ़ गया है। - रंजू देवी

राशन की दुकान पर खरीददारी करतीमहिला।

राशन की दुकान पर खरीददारी करतीमहिला।

राशन की दुकान पर खरीददारी करतीमहिला।

राशन की दुकान पर खरीददारी करतीमहिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed