{"_id":"6a8ee90fd6368a7b2009e78e","slug":"video-gurugram-joint-front-stages-two-hour-protest-after-demands-remain-unmet-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: मांगे पूरी नहीं होने पर सांझा मोर्चा ने दो घंटों का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: मांगे पूरी नहीं होने पर सांझा मोर्चा ने दो घंटों का विरोध प्रदर्शन
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा द्वारा पूर्व में घोषित प्रोग्राम के तहत बुधवार को गुरुग्राम डिपो में सांझा मोर्चा ने दो घंटों का विरोध प्रदर्शन किया। मंच का संचालन राज्य उपप्रधान संदीप दलाल ने किया। मोर्चा सदस्य सतेंद्र कादयान, मनीष दलाल, अमित राठी, सोमबीर यादव, रविंद्र हुड्डा, हरवीरेंद्र की संयुक्त अध्यक्षता में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन करके गुरुग्राम डिपो सुपरिडेंट श्री राजेश कुमार जी को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य व राज्य प्रधान पवन सहारन और राज्य उपप्रधान संदीप दलाल ने कहा कि परिवहन मंत्री कर्मचारियों से किए गए वायदे पर अमल नहीं कर रहे। 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास के घेराव के दौरान मंत्री ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया था और 15 दिन के भीतर कर्मचारियों की मांगों पर बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी बैठक बुलाने संबंधी पत्र जारी नहीं किया गया है। इससे रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।