{"_id":"6a676cae6d2ae77b0b0c2a15","slug":"video-gurugram-irrigation-department-team-attacked-while-attempting-to-stop-water-theft-from-ncr-canal-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: NCR नहर से पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर हमला, एसडीओ को धक्का, जेई पर कस्सी से वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: NCR नहर से पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर हमला, एसडीओ को धक्का, जेई पर कस्सी से वार
गुरुग्राम को पेयजल उपलब्ध कराने वाली एनसीआर नहर से पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग गुरुग्राम की टीम पर झज्जर जिलेa में हमला करने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने एसडीओ, जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने का प्रयास किया। मांडौठी पुलिस चौकी ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को एसडीओ यशपाल, जेई सौरभ, चालक और दो बेलदार नरेश व मोहन एनसीआर नहर पर नियमित गश्त और निरीक्षण के लिए निकले थे। जांच के दौरान टीम ने नहर से दो ट्रैक्टरों के माध्यम से पानी चोरी करते हुए लोगों को पकड़ा और उन्हें रोकने का प्रयास किया। एसडीओ यशपाल को नहर में धक्का दे दिया गया, जबकि घटना का वीडियो बना रहे जेई सौरभ पर कस्सी से हमला किया गया
घटना के बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों में भय और रोष का माहौल है। रात के समय नहर की पेट्रोलिंग पुलिस के साथ की जाती है। 23 जुलाई को टीम नियमित निरीक्षण के तहत दिन में मौके पर गई थी और उस समय पुलिस साथ नहीं थी। कर्मचारियों का आरोप है कि जानलेवा हमले के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों के खुलेआम घूमने से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना है और नहर की नियमित पेट्रोलिंग भी प्रभावित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।