{"_id":"69de3db76e8f6672100098cd","slug":"video-dr-bhimrao-ambedkar-jayanti-celebrated-at-gurugram-congress-office-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में मनाई गई बीआर आंबेडकर की जयंती, राज बब्बर रहे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में मनाई गई बीआर आंबेडकर की जयंती, राज बब्बर रहे मुख्य अतिथि
गुरुग्राम। कांग्रेस पार्टी के कमान सराय स्थित कार्यालय में बीआर आंबेडकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राज बब्बर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
राज बब्बर ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और पीड़ा का प्रतिबिंब है। उन्होंने दलितों, वंचितों और समाज के अंतिम व्यक्ति को अधिकार दिलाने का काम किया। राज बब्बर कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलना भी जरूरी है। राज बब्बर ने कहा कि बाबा साहेब ने कठिन परिस्थितियों में रहकर भी शिक्षा, संगठन और संघर्ष का संदेश दिया। महाड़ सत्याग्रह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल पानी के अधिकार की लड़ाई नहीं, बल्कि सामाजिक समानता का आंदोलन था। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, सीमा पाहुजा, सीमा हुड्डा, प्रदीप जेलदार, संतोख सिंह, राहुल नंबरदार, विकास हुड्डा, मुकेश डागर, सुशील सहरावत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सेक्टर-87 के गांव काकरौला में भी जयंती के अवसर पर जनसभा आयोजित की गई और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन दर्शन समाज में समानता स्थापित करता है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।