{"_id":"6a8df26d0b1b584af40fb3ed","slug":"sisters-are-preferring-silver-rakhis-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98913-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चांदी की राखियां पसंद कर रहीं बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चांदी की राखियां पसंद कर रहीं बहनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक प्रतीकों के अलावा भाई के लिए संदेश लिखे डिजाइन भी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रक्षाबंधन पर्व में अब दो दिन शेष हैं। ऐसे में शहर के बाजारों में राखियों की खरीदारी तेज हो गई है। 30 से 200 रुपये तक की सामान्य राखियों में सादी राखी सबसे ज्यादा बिक रही है, जबकि भगवान की मूर्ति, मोती-रुद्राक्ष और जय श्रीश्याम व जय श्रीराम जैसी धार्मिक प्रतीकों वाली राखियां भी लोग पसंद कर रहे है। खासकर चांदी की राखियों में 2 से 3 हजार रुपये की कीमत वाली राखियां ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में चांदी के दाम बढ़ने के कारण ग्राहकों की संख्या में कुछ कमी आई है, लेकिन चांदी की राखियों की मांग बरकरार है।
शहर के ज्वैलर्स के अनुसार बाजार में 700 रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक की चांदी की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें सबसे ज्यादा बिक्री दो से तीन हजार रुपये की रेंज में हो रही है। अलग-अलग वजन और डिजाइन के आधार पर इनकी कीमत तय की गई है। चांदी की राखियों में धार्मिक प्रतीकों के अलावा भाई के लिए संदेश लिखे डिजाइन भी उपलब्ध हैं।
गुरुग्राम ज्वैलर्स संघ के अध्यक्ष अमित जिंदल ने बताया कि इस बार ग्राहक महंगी और ज्यादा डिजाइन वाली राखियों के बजाय सादगी वाली राखियों को अधिक पसंद कर रहे हैं। चांदी की राखियों में 2 से 3 हजार रुपये की रेंज में सबसे अधिक खरीदारी हो रही है। वहीं ज्वैलर गोपीलाल वर्मा ने बताया कि पिछले साल की तुलना में चांदी के भाव में तेजी आई है। इसका असर ग्राहकों की संख्या पर पड़ा है और पहले की तुलना में कुछ ग्राहक कम पहुंचे हैं। इसके बावजूद चांदी की राखियों की मांग बनी हुई है। ग्राहक बजट के अनुसार अलग-अलग डिजाइन की राखियां खरीद रहे हैं।