फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rainwater could not drain out of the colonies and sectors.

Gurugram News: कॉलोनियों और सेक्टरों से नहीं निकल पाया बारिश का पानी

Wed, 26 Aug 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rainwater could not drain out of the colonies and sectors.
कई जगह सीवेज का गंदा पानी बारिश के पानी के साथ मिलकर बदबू पैदा कर रहा
विज्ञापन


डेंगू और मलेरिया का खतरा मंडरा रहा, लोग टहलने नहीं जा रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश के बाद शहर की कॉलोनियों व सेक्टरों और कई सड़कों से पानी नहीं निकल पाया है। कई जगह सीवेज का गंदा पानी बारिश के पानी के साथ मिलकर बदबू पैदा कर रहा है। कई सेक्टरों में पार्कों में बारिश का पानी जमा होने के कारण लोग टहलने नहीं जा रहे हैं। डेंगू और मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है। जहां सीवेज ओवरफ्लो की समस्या है वहां के लोगों को आशंका है कि अगर पानी ज्यादा दिनों तक जमा रहा तो पेयजल की लाइन से गंदा पानी घरों तक पहुंच सकता है और लोग बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

सेक्टर चार की धनवापुर रोड, बसई रोड पर कई जगह पानी जमा होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। सेक्टर 40, सेक्टर 4 के मार्केट में पानी जमा है। सेक्टर 40 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने मार्केट को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सेक्टर-23ए में बरसात के बाद इलाके का नाला और जमीन धंस गई। करीब 10 फीट गहरे पुराने नाले के पास सड़क और जमीन धंसने के कारण वहां के निवासी काफी भयभीत हैं। हालांकि देर रात जीएमडीए की टीम ने बैरिकेडिंग कर दी है और वहां लोगों को जाने की मनाही है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरू यादव ने बताया कि यह नाला धंसने से लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूरत नगर की गलियों में बारिश काफी पानी भरा हुआ है। सीवेज ओवरफ्लो होकर बारिश के पानी के साथ मिल गया है। सूरत नगर फेज वन के निवासियों अंकित तिवारी, विनोद कुमार, फूलचंद, अतुल, नीरज झा आदि ने बताया कि बाहर निकलने में मुश्किल हो रही है। लोगों ने इलाके की वार्ड पार्षद सुरेखा चौहान से पानी की निकासी की गुहार लगाई है।


लक्ष्मण विहार की कुछ गलियों में सीवेज ठीक नहीं होने के कारण काफी गंदा पानी पहले से जमा था। बारिश के बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। निवासियों ने उपायुक्त से सीवेज लाइन दुरुस्त कराने और पानी की निकासी शीघ्र कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed