फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Athletes' training affected by waterlogging at Nehru Stadium.

Gurugram News: नेहरू स्टेडियम में जलभराव से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रभावित

Wed, 26 Aug 2026 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Athletes' training affected by waterlogging at Nehru Stadium.
पानी निकासी की व्यवस्था नहीं, पंप खराब होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। बारिश के दौरान नेहरू स्टेडियम में जलभराव खिलाड़ियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। पानी भरने के कारण कई बार खिलाड़ियों का प्रशिक्षण रोकना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए खेल विभाग की ओर से इस साल अब तक नगर निगम को छह बार पत्र लिखा जा चुका है। विभाग ने निगम से जलभराव रोकने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।



पानी की निकासी के लिए स्टेडियम में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के साथ पंप भी खराब पड़ा है, जिसके कारण बारिश का पानी जल्द बाहर नहीं निकल पाता। बारिश के बाद मैदान में कई घंटे तक पानी जमा रहने से खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित होता है। इससे खेल गतिविधियों का नियमित संचालन भी बाधित होता है।
विज्ञापन



निगम से पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रभावित न हो।
- आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed