{"_id":"6a1459ab74a96b0334057cdf","slug":"video-danger-of-illegal-garbage-dumping-increasing-in-aravalli-valley-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: अरावली घाटी में बढ़ रहा अवैध कूड़ा डंपिंग का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: अरावली घाटी में बढ़ रहा अवैध कूड़ा डंपिंग का खतरा
मानेसर के खोह गांव और कासन क्षेत्र की अरावली घाटी में लगातार अवैध रूप से कूड़ा डाला जा रहा है। इससे इलाके में गंदगी और प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम मानेसर इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिसके कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि खोह गांव में बड़ी संख्या में किराएदार रहते हैं। इनमें से कुछ लोग घरों का कूड़ा अरावली की तलहटी में फेंक देते हैं। धीरे-धीरे यहां कूड़े के बड़े ढेर जमा हो गए हैं। इससे आसपास बदबू फैल रही है और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
लोगों ने बताया कि अरावली क्षेत्र में कई प्रकार के वन्य जीव और पक्षी रहते हैं। कूड़े के कारण उनके प्राकृतिक वातावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है। प्लास्टिक और अन्य गंदगी जानवरों के लिए खतरा बनती जा रही है। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि अगर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में अरावली का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।