{"_id":"6ab7d939da3c0493170cc838","slug":"video-concrete-plan-will-be-formulated-to-tackle-waterlogging-in-gurugram-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में जलभराव से निपटने की बनेगी ठोस योजना, आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ देंगे प्रेजेंटेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में जलभराव से निपटने की बनेगी ठोस योजना, आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ देंगे प्रेजेंटेशन
गुरुग्राम शहर में 87 जलभराव वाले स्थानों की पहचान की गई है। नगर निगम गुरुग्राम ने आईआईटी गांधीनगर की रिपोर्ट के आधार पर इन स्थानों पर जलभराव कम करने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पांच अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित नीति आयोग में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ जल निकासी और वर्षा जल संचयन प्रणालियों पर प्रस्तुति देंगे।
आईआईटी गांधीनगर की विस्तृत रिपोर्ट से पहली बार शहर के भीतर बारिश के पानी के प्राकृतिक बहाव का सटीक ब्योरा सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में बारिश का पानी एक तरफ न बहकर अलग-अलग दिशाओं में बहता है। इससे एक वार्ड का बरसाती पानी दूसरे वार्ड की कॉलोनियों और सेक्टरों में घुसकर जलभराव करता है। रिपोर्ट में 22 बड़े स्थानों की पहचान की गई है, जहां एक वार्ड का बरसाती पानी भारी मात्रा में दूसरे वार्ड के सेक्टरों में जाता है। इसके अतिरिक्त, 65 छोटे आंतरिक बहाव भी चिह्नित किए गए हैं, जहां एक सेक्टर का पानी बहकर दूसरे सेक्टर में जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।