{"_id":"6aa145966368d2fdd3069e0e","slug":"video-colorful-flowering-plants-will-be-planted-in-the-open-spaces-along-nh-48-in-gurugram-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: एनएच-48 के साथ खाली जगह में लगाए जाएंगे रंग-बिरंगे फूलों के पौधे, जीएमडीए और एनजीओ मिलकर करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: एनएच-48 के साथ खाली जगह में लगाए जाएंगे रंग-बिरंगे फूलों के पौधे, जीएमडीए और एनजीओ मिलकर करेंगे काम
राजीव चौक के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) के साथ लगती खाली जगह में रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सहयोग से हरा जीवन एनजीओ पार्क बनाने की काम कर रही है। यहां खाली जगह में पौधे लगाने और लोहे की जाली से फेंसिंग करने के बाद सड़क की सुंदरता बढ़ेगी। वहीं, लोग यहां पर गंदगी भी नहीं डाल सकेंगे। एनजीओ ने राजीव चौक फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह में लोहे की जाली करते पौधे लगाएं। इससे यहां बैठने वाले नशेड़ियों और झोपड़ी डालकर रहने वाले लोगाें से छुटकाया मिला है। इसी के तहत एनजीओ अब एनएच-48 के साथ लगती खाली जगह में पौधे लगाने का काम कर रही है। बुधवार को एनजीओ के कर्मचारी जेसीबी की मदद से हाईवे के साथ लगती मिट्टी से समतल करा रहे थे। एनजीओ के कर्मचारी लखन ने बताया कि मिट्टी को समतल कराने के बाद यहां पर फेंसिंग व पौधे लगाने का काम शुरू कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।