{"_id":"6aa1510b9f557495610cf717","slug":"video-canal-water-reaches-gurugram-sector-72-boosting-station-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन तक पहुंचा नहरी पानी, जल्द शुरू होगी सप्लाई; ग्वाल पहाड़ी को भी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन तक पहुंचा नहरी पानी, जल्द शुरू होगी सप्लाई; ग्वाल पहाड़ी को भी आपूर्ति
चंदू बुढ़ेरा नहरी पानी शोधन संयंत्र से सेक्टर-72 स्थित बूस्टिंग स्टेशन तक पानी पहुंच गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने करीब 18 किलोमीटर लंबी मुख्य पाइपलाइन का ट्रायल पूरा कर लिया है। अब बूस्टिंग स्टेशन के टैंक की सफाई और वितरण नेटवर्क की जांच के बाद इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यहीं से ग्वाल पहाड़ी बूस्टिंग स्टेशन को भी पानी की आपूर्ति की जानी है। सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन के चालू होने से सेक्टर 57 से 80 तक 23 सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। अभी इन क्षेत्रों में मुख्य रूप से सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके शुरू होने से सेक्टर-51 स्टेशन पर दबाव भी कम होगा। हालांकि अभी बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टरों में पानी सप्लाई करने की चुनौती है। आउटलेट में भी लीकेज समेत अन्य समस्या आ सकती है। सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में भी नहरी पानी पहुंचाया जाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।