{"_id":"6aa150fdfad6f609c800a192","slug":"video-campaign-for-a-garbage-polythene-and-pollution-free-gurugram-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: 'कचरा, पॉलिथीन, प्रदूषण मुक्त अभियान', विद्यार्थियों को स्वच्छता का पाठ, घर-घर तक पहुंचने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: 'कचरा, पॉलिथीन, प्रदूषण मुक्त अभियान', विद्यार्थियों को स्वच्छता का पाठ, घर-घर तक पहुंचने का प्रयास
नगर निगम गुरुग्राम और डीपीजी डिग्री कॉलेज ने संयुक्त रूप से "कचरा, पॉलिथीन, प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम" अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 9 सितंबर को डीपीजी डिग्री कॉलेज में हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूक करना था ताकि वे स्वच्छ गुरुग्राम के निर्माण में सक्रिय भागीदारी कर सकें।
संयुक्त आयुक्त सपना यादव ने कचरे के उचित अलगाव पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की अपील की।
यादव ने कहा कि युवा पीढ़ी स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचा सकती है। पार्षद विक्रम जीत सिंह ने पॉलिथीन के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से कपड़े और जूट के थैले अपनाने का आह्वान किया। महेश कौशिक ने डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम की जानकारी दी। उन्होंने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
आईईसी विशेषज्ञ प्रिंका यादव ने 3आर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल) सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह कचरा कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में प्रभावी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।