{"_id":"6ac8e3c3d977611c800ad44d","slug":"video-205-people-screened-at-anemia-camp-in-kherki-daula-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: खेड़कीदौला में एनीमिया शिविर में 205 लोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: खेड़कीदौला में एनीमिया शिविर में 205 लोगों की जांच
गुरुग्राम में खेड़कीदौला स्थित यादव चौपाल में शुक्रवार को निशुल्क एनीमिया जांच शिविर लगाया गया। इसमें महिलाएं सहित कुल 205 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का उद्देश्य लोगों को एनीमिया के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित करना रहा।
शिविर में डॉ. तनु, राहुल, राकेश बेदी और उनकी टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इसका आयोजन सुजुकी मोटरसाइकिल और पीएचसी सेंटर के सौजन्य से किया गया। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के पूर्व जिला प्रधान महाराम यादव ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से लड़कियों की एनीमिया जांच की गई। डॉक्टरों ने उन्हें खानपान पर विशेष ध्यान देने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। इसके अलावा अन्य लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। इस मौके पर तरुण कुमार, बुधराम, देवानंद, सतीश कुमार और दिनेश जांगड़ा सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।