{"_id":"6ac93d1b340b0bed1c04bc27","slug":"foundation-stone-laying-for-development-works-in-gurugrams-ward-15-gurgaon-news-c-1-1-noi1546-4817167-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम के वार्ड-15 में विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम के वार्ड-15 में विकास कार्यों का शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क, सीवरेज व जल निकासी सुविधाओं को मिलेगी मजबूती
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के वार्ड 15 में शुक्रवार को विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनसे क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ-साथ नागरिकों को सुगम आवागमन, बेहतर जल निकासी और आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे।
22 करोड़ की लागत के जिन तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया, इनमें सेक्टर-66 में सड़कों के निर्माण, फुटपाथ एवं साइकिल ट्रैक विकसित करने और सीवरेज पाइपलाइन बिछाने, मैदावास गांव में सम्राट मिहिर भोज चौक से गांव कादरपुर रोड (डीएलएफ 30एम रोड) तक सड़क का आरएमसी एम-40 द्वारा पुनर्वास, सीवरेज लाइन, बरसाती नाला एवं फुटपाथ के निर्माण कार्य और साउथ सिटी-2 में मौजूदा सड़कों का बीएम एवं बीसी तकनीक से पुनर्वास कार्य शामिल हैं।
नागरिक अस्पताल का ड्राइंग कार्य पूरा, जल्द होगा जमीनी स्तर पर कार्य शुरू
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिला तेजी से विकसित हो रहा शहर है और भविष्य में इसकी आबादी और स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतें और बढ़ेंगी। ऐसे में प्राथमिकता है कि लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जाए। मंत्री ने कहा कि नागरिक अस्पताल का ड्राइंग कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के तहत जमीनी स्तर पर कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों की मांग के अनुरूप स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं का बेड, चिकित्सा सेवाओं का सुदृढ़ीकरण और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। सोहना के विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में अभूतपूर्व बदलाव आया है। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, किसानों की फसलों के उचित मूल्य सहित प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले जहां गांवों की सड़कें संकरी थीं, वहीं अब गांवों को बेहतर सड़क नेटवर्क और राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में मानेसर की मेयर डॉ इंद्रजीत कौर, डिप्टी मेयर अनूप, प्रोफेसर हंसराज, पूर्व मेयर मधु आजाद, वार्ड 15 की पार्षद भारती हरसाना, वार्ड 19 से पार्षद अमित भड़ाना, अनिल यादव, मनीष हरसाना, और विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद रहे।