Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Ghaziabad News
›
police Mission Shakti and cyber team conducted an awareness campaign and provided safety tips to students in Ghaziabad
{"_id":"6ad0cfae9fa24b4737058eb6","slug":"video-police-mission-shakti-and-cyber-team-conducted-an-awareness-campaign-and-provided-safety-tips-to-students-in-ghaziabad-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में पुलिस की मिशन शक्ति और साइबर टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए सुरक्षा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में पुलिस की मिशन शक्ति और साइबर टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए सुरक्षा के टिप्स
गाजियाबाद के थाना मसूरी की मिशन शक्ति टीम एवं साइबर टीम द्वारा बाबा इंटर कॉलेज, नूरपुर मसूरी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सतर्क, जागरूक और सुरक्षित रहने के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सलाह दी कि इन्टरनेट का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतें और किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी या बैंक सम्बंधी विवरण साझा न करें। छात्रों को प्रेरित करते हुए पुलिस टीम ने कहा कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि, साइबर ठगी या परेशानी की स्थिति में बिना घबराए तुरन्त अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचित करें। इसके साथ ही मिशन शक्ति टीम ने बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी गलत व्यवहार की स्थिति में निडर होकर आवाज उठाने का संदेश दिया। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को एक सुरक्षित वातावरण बनाने, साइबर अपराधों से बचने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। थाना मसूरी पुलिस का यह प्रयास बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।