फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police arrested accused in case of theft of 875 grams of silver jewellery

चोर निकले राजमिस्त्री और मजदूर: निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान चुराए चांदी के आभूषण, एक गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 02:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 15 Oct 2026 02:37 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक निर्माणाधीन मकान से आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक मजदूर जयभगवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है

विज्ञापन
Police arrested accused in case of theft of 875 grams of silver jewellery
चोरी के आभूषणों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में मकान से आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 875 ग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल था।

विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कृष्णा विहार कुटी निवासी शिवकेश पुत्र घनपाल सिंह ने 14 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि उनके मकान की दूसरी मंजिल पर टाइल-पत्थर लगाने का काम चल रहा था। इसके लिए मिस्त्री बोबी और मजदूर जयभगवान सात अक्तूबर से काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, 11 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे उनकी पत्नी पहली मंजिल के कमरे में रखी अलमारी की चाबी भूलवश छोड़कर ग्राउंड फ्लोर पर काम करने चली गईं। उस समय शिकायतकर्ता और उनके भाई दीपक भी घर से बाहर थे। इसी दौरान पहली मंजिल पर कोई नहीं था, जबकि मिस्त्री और मजदूर दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे पत्नी ने अलमारी खोलकर देखा तो उसमें रखे आभूषण गायब थे। इनमें सोने की एक कंठी, दो अंगूठियां, एक ओम, एक हाथ, एक मंगलसूत्र, चांदी की पायल के दो जोड़े, एक तगड़ी, एक गुच्छा, बच्चों के हाथ के चार कड़े, चांदी का बाजूबंद और अन्य आभूषण शामिल थे। शिकायतकर्ता ने मिस्त्री और मजदूर पर चोरी का शक जताया था। 

पुलिस ने धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच की। पुलिस ने जयभगवान पुत्र भागमल को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से मकान नंबर 48, गली नंबर दो, मनोज त्यागी वाली गली, मंडोली, हर्ष विहार, दिल्ली का निवासी है और वर्तमान में पीपल वाली गली, कलीराम विहार कुटी, टीला मोड़ क्षेत्र में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 38 वर्ष बताई गई है।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी के आभूषण बरामद किए, जिनका कुल वजन 875 ग्राम बताया गया है। इनमें पायल, कड़े, तगड़ी, गुच्छा, बाजूबंद, लॉकेट, हल्की पाजेब, बिछुआ, अंगूठी और छल्ला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज है और मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना टीला मोड़ की पुलिस टीम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed