{"_id":"6abd3571225b5867c208b572","slug":"video-over-3600-women-honored-in-ghaziabad-under-seva-sankalp-abhiyan-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत 3600 से अधिक महिलाओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत 3600 से अधिक महिलाओं का हुआ सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार को विकासखंड परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुरादनगर क्षेत्र की विभिन्न जाति और धर्म की 3600 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को कम मानदेय पर कार्य करना पड़ता था। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षामित्रों और पीआरडी कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी जा रही है। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्य हुए हैं, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की 3600 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह और विधायक की पत्नी पतिका त्यागी ने भी महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजसेवी पथिका त्यागी, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश चंद त्यागी, सचिन त्यागी, जिला महामंत्री रामकुमार त्यागी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।