फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lift in Rajnagar Extension society plummets from 8th to 1st floor video viral

गाजियाबाद में हादसे का वीडियो: लिफ्ट का सेंसर फेल, 8वीं मंजिल से पहली पर आकर गिरी; बाल-बाल बचे बैंक के मैनेजर

Tue, 29 Sep 2026 06:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 29 Sep 2026 06:48 PM IST
सार

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में बड़ा हादसा टल गया। एक लिफ्ट आठवीं मंजिल से पहली मंजिल पर गिर गई। इस हादसे का कारण सेंसर की खराबी और खराब रखरखाव बताया जा रहा है।

विज्ञापन
lift in Rajnagar Extension society plummets from 8th to 1st floor video viral
राजनगर एक्सटेंशन में लिफ्ट हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्पाईकर सोसाइटी में आज सुबह एक गंभीर लिफ्ट दुर्घटना हुई। इस हादसे में लिफ्ट आठवीं मंजिल से अचानक पहली मंजिल पर आ गिरी, जिससे सोसाइटी में हड़कंप मच गया। घटना के समय सेंट्रल बैंक के एक मैनेजर निशांत लिफ्ट के अंदर मौजूद थे।

विज्ञापन




मैनेजर निशांत ने इस भयावह घटना के बारे में अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि वह आठवीं मंजिल से नीचे की ओर आ रहे थे। लिफ्ट अचानक चौथी मंजिल पर पहुंचने के बाद तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। इसके तुरंत बाद लिफ्ट अनियंत्रित होकर सीधे पहली मंजिल पर जा गिरी, जिससे बड़ा हादसा टलते-टलते रह गया। 
विज्ञापन


इस लिफ्ट दुर्घटना का प्राथमिक कारण लिफ्ट के सेंसर में आई खराबी को बताया जा रहा है। सेंसर में तकनीकी समस्या के चलते लिफ्ट की बेल्ट अचानक टूट गई। सोसाइटी की लिफ्ट के मेंटेनेंस में गंभीर स्तर पर गड़बड़ी पाई गई है। खराब मेंटेनेंस को ही इस पूरे हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, जिसकी जांच आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed