{"_id":"6ab3d880ad321bc5d70a6fbc","slug":"video-bus-hits-bike-rider-under-muradnagar-rapid-station-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मुरादनगर में रैपिड स्टेशन के नीचे बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मुरादनगर में रैपिड स्टेशन के नीचे बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल
रैपिड मेट्रो स्टेशन के नीचे बुधवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के अगले हिस्से के नीचे जा फंसी और बस का अगला पहिया बाइक के ऊपर से गुजर गया।
गनीमत रही कि युवक समय रहते बस के नीचे से निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई थी। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बस के नीचे से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली करावल नगर शिव विहार निवासी अंकुश रैपिडो बाइक से मोदीनगर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही मुरादनगर रैपिड स्टेशन के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेजरफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बाइक पर चढ़ गई, बाइक और अंकुश दोनों बस के नीचे आ गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगो ने पहले अंकुश को बस के नीचे से निकाला और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को निकाला। मौके पर जाम की स्थिति बन गई थी। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज का कहना है कि बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।