फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth dies after moped goes out of control and falls into distributary canal in Bhojpur

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: आठ फीट गहरे रजवाहे में गिरी मोपेड बाइक, युवक की मौत; रातभर पानी में पड़ा रहा शव

Wed, 23 Sep 2026 08:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 23 Sep 2026 08:18 PM IST
सार

भोजपुर में मोपेड अनिंयत्रित होकर रजवाहे में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक राज मिस्त्री को छोड़कर मोपेड से घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
Youth dies after moped goes out of control and falls into distributary canal in Bhojpur
आठ फीट गहरे रजवाहे में गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर के गांव सैदपुर में मंगलवार रात करीब दस बजे मोपेड अनियंत्रित होकर आठ फीट गहरे रजवाहे में गिर गई। हादसे में मोपेड सवार 32 वर्षीय युवक रविंद्र की मौत हो गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों के जंगल जाने पर घटना का पता लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा रजवाहे की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के कारण हुआ।

विज्ञापन


भोजपुर की चुड़ियाला चौकी क्षेत्र स्थित गांव सैदपुर निवासी 32 वर्षीय रविंद्र प्रजापति पत्नी दिव्या ,पांच वर्षीय पुत्री किट्टो और तीन वर्षीय पुत्र लक्की के साथ रहते थे। रविंद्र मजदूरी करते थे। रविंद्र के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। समीपवर्ती गांव विद्यापुर निवासी राजमिस्त्री निर्माण कार्य में लगा हुआ है। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मंगलवार को काम पर आया राजमिस्त्री अपना वाहन नहीं लाया था। शाम करीब सात बजे निर्माण कार्य निपटने के बाद रविंद्र अपनी मोपेड से राजमिस्त्री को छोड़ने के लिए गांव विद्यापुर गए थे, मगर लौटे नहीं। रात करीब 11 बजे पत्नी दिव्या ने कॉल किया तो रविंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। दिव्या ने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी के बाद परिजनों ने रविंद्र की खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब सात बजे सैदपुर के ग्रामीण जंगल की तरफ गए तो गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर रजवाहे में मोपेड सहित एक युवक अचेत पड़ा दिखा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों मोपेड के आधार पर रविंद्र की पहचान की। घटना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मोपेड और अचेत रविंद्र को बाहर निकाला। चिकित्सक ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। रविंद्र की मौत से कोहराम मच गया। पत्नी दिव्या और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। रविंद्र परिवार में अकेले कमाने वाले थे उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया।

रातभर रजवाहे में पड़े रहने से हुई मौत
परिजनों ने बताया कि रविंद्र राज मिस्त्री को मंगलवार शाम  गांव विद्यापुर छोड़ने गए थे। रात करीब दस बजे वह विद्यापुर से हृदयपुर भंडौला मार्ग होते हुए अपने गांव सैदपुर लौट रहे थे। गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर सैदपुर रजवाहा पुल पर पहुंचे तो मोपेड अनिंयत्रित होकर रजवाहे में गिर गई।  सुनसान स्थान के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं लगी। रविंद्र करीब नौ घंटे तक आठ फीट गहरे रजवाहे में पड़े रहे। अगर समय रहते रविंद्र को रजवाहे से निकाल लिया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। गांव हृदयपुर भंड़ौला के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में रविंद्र रात करीब दस बजे मोपेड से अकेला सैदपुर की तरफ जाता हुआ दिख रहा है।

क्षतिग्रस्त दीवार के कारण हुआ हादसा, कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है सुरक्षा दीवार
 गांव सैदपुर - हृदयपुर भंड़ौला मार्ग स्थित रजवाहा पुल लगभग बीस फीट लंबा है। रजवाहा पुल की दोनों तरफ की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त है। गांव प्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि एक तरफ की सुरक्षा दीवार पूरी क्षतिग्रस्त है जबकि दूसरी लगभग पांच फीट तक टूटी हुई है। पुल पर गहरे गड्ढे बने हुए है। उन्होंने कई बार सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग से शिकायत की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि यहां रोजना दस हजार से ज्यादा ग्रामीणों की आवाजाही होती है मगर क्षतिग्रस्त दीवार के कारण हादसों का डर सताता रहता है। यहां पहले भी कई बार हादसे हो चुके है गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 

ग्रामीण रविंद्र की मोपेड अनिंयत्रित होकर रजवाहे में गिर गई। रात भर पानी में पड़े रहने के कारण रविंद्र की मौत हो गई। मृतक रविंद्र के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।-सिद्धार्थ गौतम, एसीपी मोदीनगर


मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पुलिया का निर्माण सिंचाई विभाग के अलावा निर्माण लोक निर्माण भी करता है। अगर पुलिया सिंचाई विभाग की है तो उसे तत्काल सही कराया जाएगा।- संजीव अग्रवाल,सहायक अभियंता,सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed