फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drunkard assaults two people for refusing to lend money

बुलंदशहर: उधार पैसे न देने पर शराबी ने मामा-भांजे को पीटा, दांतों से चबाए अंगूठे, पुलिस से बदसलूकी

Wed, 23 Sep 2026 11:53 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 23 Sep 2026 11:53 AM IST
सार

मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी साबिर की जहांगीराबाद रोड पर मूंगफली की दुकान है। रात आठ बजे मोहल्ले का ही भूरा शराब के नशे में धुत होकर साबिर की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि भूरा ने पांच सौ रुपये उधार मांगे। व्यापारी साबिर ने पैसे देने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Drunkard assaults two people for refusing to lend money
शराबी ने काटा बवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

औरंगाबाद में जहांगीराबाद रोड पर मंगलवार की रात मूंगफली व्यापारी को पांच सौ रुपये न देना भारी पड़ गया।व इससे गुस्साए शराबी ने व्यापारी मामा भांजे की बेहरमी से पिटाई कर दी और दोनों के दांतों से अंगूठे चबा डाले। जिसमें दोनों के अंगूठे लहूलुहान हो गये। आरोपी को पकड़ने पहुंचे दरोगा के साथ बदसलूकी कर डाली। पीड़ित व्यापारी ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी साबिर की जहांगीराबाद रोड पर मूंगफली की दुकान है। रात आठ बजे मोहल्ले का ही भूरा शराब के नशे में धुत होकर साबिर की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि भूरा ने पांच सौ रुपये उधार मांगे। व्यापारी साबिर ने पैसे देने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर भूरा ने साबिर के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर डाली। बचाने पहुंचा भांजा गुड्डू  के साथ भी उसने मारपीट कर दी। बाद ने आरोपी ने साबिर और गुड्डू के अंगूठे को दांतों से नोच डाला। जिस कारण दोनों के अंगूठे लहूलुहान हो गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर थाने के दरोगा पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। दरोगा ने जैसे ही आरोपी भूरा को हिरासत में लिया तो आरोपी ने दारोगा के साथ बदसलूकी कर डाली और जमकर हंगामा किया। इस दौरान औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस के सामने आरोपी लगातार हंगामा करता रहा। बाद में इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से भीड़ को तितर-बितर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल व्यापारी को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। पीड़ित व्यापारी ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पूर्व मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। औरंगाबाद इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह ने बताया कि आरोपी भूरा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed