{"_id":"67926b5dc0b61508cb0fd2fa","slug":"video-became-a-criminal-in-the-desire-to-get-a-pistol-license","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पिस्टल का लाइसेंस बनवाने की ललक में बना अपराधी, कारनामा सुन गाजियाबाद पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पिस्टल का लाइसेंस बनवाने की ललक में बना अपराधी, कारनामा सुन गाजियाबाद पुलिस भी हैरान
पिस्टल का लाइसेंस पाने के लिए कारोबारी ने अपने पिकअप चालक और नौकर पर फायरिंग करा दी। गोली लगने से घायल चालक निर्देष कुमार और नौकर गुलफाम से पुलिस ने पूछताछ की। दोनों घायलों ने बताया कि चालक के भाई दिनेश ने उनके ऊपर फायरिंग की थी। फायरिंग कराकर उनका मालिक आरिफ निवासी सुदामापुरी क्रॉसिंग रिपब्लिक पिस्टल का लाइसेंस बनवाना चाहता है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली कि न्यू लिंक रोड स्थित आरओबी पर मालवाहक पिकअप पर तीन लोगों ने फायरिंग की है। फायरिंग में चालक निर्देष और उसका साथी गुलफाम घायल हो गए हैं। हमलावरों ने गोली मारने के बाद चालक को धमकी दी कि अपने मालिक आरिफ को कब तक हमसे बचाओगे। धमकी देने के बाद बाइक सवार तीन हमलावर भाग गए। घायल गुलफाम और निर्देष कुमार ने पूछताछ में बताया कि उनका मालिक आरिफ चिप्स और कुरकुरे का कारोबार करता है और पिस्टल का लाईसेंस आसानी से पाने के लिए दोनों पर फायरिंग कराई गई है। पुलिस ने आरिफ को हिरासत में ले लिया। आरिफ ने बताया कि उसे शस्त्र लाइसेंस लेना था। उसे लगा कि यदि वह अपने ऊपर हमला करा लेगा तो पुलिस शस्त्र लाइसेंस दे देगी। डीसीपी ने बताया कि आरिफ इससे पूर्व भी दो बार अपनी गाड़ी के शीशे पत्थर से तोड़ चुका है और फायरिंग होने की शिकायत थाने में दी थी। मामला संदिग्ध लगने पर जांच कराई गई तो मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद आरिफ ने फायरिंग की योजना बनाई। बुधवार रात उनके टेंपो का चालक गुलफाम उनके कर्मचारी निर्देश के साथ सुदामापुरी से हिंडन विहार चिप्स और नमकीन का स्टॉक सप्लाई करने निकले। टेंपो में करीब 20 हजार रुपये का माल लदा था। आरिफ ने योजना के अनुसार निर्देश के भाई दिनेश को खुद तीन हजार रुपये में खरीदा तमंचा खरीदकर दिया। बुधवार रात दिनेश ने ही हमला किया था। चार गोली चलाकर दिनेश मौके से भाग गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।