{"_id":"6a8700df89718368510ca671","slug":"video-young-woman-has-boiling-water-poured-on-her-after-refusing-to-marry-an-elderly-man-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग से शादी करने से मना करने पर युवती पर खौलता पानी डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग से शादी करने से मना करने पर युवती पर खौलता पानी डाला
फरीदाबाद। कुरेशीपुर गांव में 23 वर्षीय युवती को कथित तौर पर खौलता हुआ पानी डालकर जलाने और इसके बाद कई दिनों तक कमरे में बंद रखने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे तीन लाख रुपये में एक बुजुर्ग व्यक्ति से शादी कराने के लिए बेचा जा रहा था। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और सोते समय उसके ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया गया। गर्म पानी से उसके सीने और शरीर के निजी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल युवती दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन है। जांच अधिकारी पीड़िता का बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।
पीड़िता के मुताबिक, घटना 15-16 अगस्त की दरम्यानी रात करीब 4:00 बजे की है। उनका आरोप है कि खौलता पानी डालने के बाद जब वह गंभीर रूप से झुलस गई तो उसे इलाज के लिए बाहर तक नहीं जाने दिया गया। कमरे में ताला लगाकर उसे बंद रखा गया और उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया।
पीड़िता के मौसा पंकज ने बताया कि उन्हें प्रीति के झुलसने की जानकारी मिलने के बाद वह 18 अगस्त की शाम कुरेशीपुर पहुंचे, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद 19 अगस्त को वह पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर युवती को बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह आईसीयू में भर्ती बताई गई है।
-----
दो महीने पहले तलाक, पड़ोसियों के संपर्क में आई थी युवती
उन्होंने बताया कि प्रीति मूल रूप से बिहार के मधेपुरा के टिक्का टोला सहापुर की रहने वाली है और करीब दो साल पहले उसकी शादी कुरेशीपुर निवासी रोहित से हुई थी। रोहित निजी कंपनी में काम करता है। पंकज के अनुसार, करीब दो महीने पहले प्रीति का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र और ललिता के संपर्क में वह आई।
परिजनों का आरोप है कि दोनों ने प्रीति को यह कहकर अपने साथ रखा था कि वे उसे बेटी की तरह रखेंगे और बाद में अच्छी तरह शादी करके विदा करेंगे। प्रीति का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि उसकी शादी एक बुजुर्ग व्यक्ति से कराने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए तीन लाख रुपये में सौदा तय किया गया है। इसका विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया।
----------
पुलिस बोली- पीड़िता के बयान के बाद आगे की कार्रवाई
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली है। युवती का फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस टीम अस्पताल जाकर उसके बयान दर्ज करेगी। पीड़िता के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। धौज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।