{"_id":"69383b2cc1ff22c5880f16e7","slug":"video-strike-at-ballabhgarh-bus-depot-after-attack-on-bus-driver-2025-12-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: नशे में चालक ने सिर फोड़ा, चालकों की हड़ताल से दो घंटे सेवाएं रहीं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: नशे में चालक ने सिर फोड़ा, चालकों की हड़ताल से दो घंटे सेवाएं रहीं ठप
राहुल तिवारी
Updated Tue, 09 Dec 2025 08:37 PM IST
Link Copied
फरीदाबाद के गांव मंझावली रूट पर चलने वाली 933 के चालक का मंगलवार को सिटी बस के दूसरे चालक ने पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी चालक नशे की हालत में था। इस घटना के बाद सिटी बस चालकों ने हड़ताल कर दी। जिस वजह से दो घंटे तक बल्लभगढ़ बस डिपो से कोई भी बस संचालित नहीं की गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम से उच्च अधिकारी आए और चालक व परिचालक के साथ बैठक हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई और उसके बाद बस का संचालन दोबारा से शुरू किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।