{"_id":"6a9f7f6b3196b3d05702634d","slug":"13-year-old-boy-stabbed-during-a-dispute-in-faridabad-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: शहजाद ने 13 वर्षीय देव पर चाकू से किए कई वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: शहजाद ने 13 वर्षीय देव पर चाकू से किए कई वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Tue, 08 Sep 2026 08:52 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
13 वर्षीय देव पर चाकू से किए कई वार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के करुणा नगर में एक 13 वर्षीय किशोर, देव पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना तब हुई जब देव अपने घर के पास गली में खेल रहा था। इसी दौरान उसका एक अन्य लड़के से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खेल के दौरान देव का शहजाद नामक एक अन्य लड़के से झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान शहजाद ने देव पर चाकू से कई वार किए। देव के पेट में दो बार, छाती में दो बार और हाथ पर भी दो बार चाकू मारा गया।
विज्ञापन
हमले में गंभीर रूप से घायल देव को इलाज के लिए सेक्टर-19 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, देव के पेट में गंभीर चोट आई है और उसका ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी शहजाद के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।