{"_id":"694e7066cb45dff4930cd58e","slug":"video-jollygrant-advisory-committee-meeting-held-at-dehradun-airport-2025-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jollygrant: देहरादून एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की बैठक, विस्तारीकरण को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jollygrant: देहरादून एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की बैठक, विस्तारीकरण को लेकर हुई चर्चा
देहरादून एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सलाहकार समिति अध्यक्ष सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने एयरपोर्ट अधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। बैठक में एयरपोर्ट विस्तारीकरण का मुद्दा मुख्य रहा। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि देहरादून एयरपोर्ट के विस्तार के लिए रनवे को बढ़ाना जरूरी है। तभी एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा सकता है। इस पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रनवे विस्तार के लिए थानो वन रेंज की जिस भूमि को चिन्हित किया गया था। वह भूमि जनहित याचिका के कारण कोर्ट में विचाराधीन है। बैठक में एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा चार धाम सेवाएं शुरू करने, एयरपोर्ट के चारों तरफ मार्ग निर्माण करने और देहरादून एयरपोर्ट को 24 घंटे खोलने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।