देहरादून: 'इंडिया' गठबंधन की मेगा रैली पर सीएम धामी ने साधा निशाना, कहा- यह इनकी हताशा और निराशा का नतीजा
सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के शब्द याद आते हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि जब कांग्रेस सत्ता में होती है, तो वह देश की जनता के लिए खतरनाक हो जाती है, और जब वह सत्ता से बाहर होती है, तो वह न केवल जनता के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक बन जाती है।
विस्तार
रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की मेगा रैली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन लोगों और इनकी पार्टी का इतिहास रहा है कि इन्होंने देश में लोकतंत्र को कमजोर किया है। इन्होंने आपातकाल थोपा और कई बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया। अब जब ये सत्ता से बाहर हो गए हैं और जनता का इन पर से भरोसा उठ चुका है क्योंकि जनता ने 60 वर्षों तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इनके काले कारनामे देखे हैं। तो यह सब इनकी हताशा और निराशा का ही नतीजा है।
उन्होंने आगे कहा, ऐसे समय में जब हम सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार 'दीवाली' मना रहे हैं, व्यापारी समुदाय ने राहुल गांधी, उनकी पार्टी और पूरे 'इंडिया' गठबंधन से आग्रह किया था कि वे त्योहारों के मौसम के बाद अपना विरोध प्रदर्शन करें। उनसे कहा गया था कि वे व्यापार में बाधा न डालें और जनता को परेशानी में न डालें। फिर भी, वे अराजकता फैलाने पर आमादा दिखते हैं।
ऐसा लगता है कि वे बांग्लादेश या नेपाल जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं, ताकि 'सत्ता परिवर्तन' हो सके। वे फ्रांस और अन्य यूरोपीय देशों में देखी जा रही हिंसक अशांति जैसी स्थिति पैदा करने पर तुले हुए हैं।
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: On the INDIA alliance's mega rally at Ramlila Maidan, CM Pushkar Singh Dhami says, "Those individuals—and the party they belong to—have a history of undermining democracy in this country. They imposed the Emergency and, time and again, dismissed duly elected governments. Now that they have lost power and the public no longer trusts them, having witnessed their dark deeds for 60 years, both at the state and national levels, this is merely the result of their own desperation and frustration."
— ANI (@ANI) November 1, 2026
He adds, "At a time when we are celebrating Diwali, a major festival of the Sanatan, the business community had requested Rahul Gandhi and his party, along with the entire 'INDI Alliance', to postpone their protests until after the festive season. They were asked not to disrupt trade or cause inconvenience to the public. Yet, they seem hell-bent on spreading anarchy. They appear intent on creating conditions similar to those seen in Bangladesh or Nepal, aiming for a 'regime change.' They seem determined to incite the kind of violent unrest currently being witnessed in France and other European nations. This brings to mind the words of Atal Bihari Vajpayee. He once remarked that when Congress is in power, it becomes dangerous for the people of this country; and when it is out of power, it becomes dangerous not only for the people but for the nation as a whole..."