Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
A battle against death in the dark! Cattle fitted with reflector belts; 50 animals will now be clearly visible.
{"_id":"6ad3baa03e91c176760c878a","slug":"video-a-battle-against-death-in-the-dark-cattle-fitted-with-reflector-belts-50-animals-will-now-be-clearly-visible-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में मौत से जंग! मवेशियों को पहनाए रिफ्लेक्टर बेल्ट, 50 पशुओं की चमकेगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में मौत से जंग! मवेशियों को पहनाए रिफ्लेक्टर बेल्ट, 50 पशुओं की चमकेगी पहचान
बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधेरे में मवेशियों के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने अभियान शुरू किया।
विकासनगर के मटक माजरी में शुक्रवार को 50 पशुओं को चमकदार रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाई गईं।
पशुओं के सींगों पर लाल रिफ्लेक्टर टेप भी लगाई गई, ताकि रात में वाहन चालकों को दूर से ही उनकी मौजूदगी दिखाई दे सके।
अभियान के दौरान 30 डंपर चालकों को रिफ्लेक्टर जैकेट वितरित कर उन्हें भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपरों की टक्कर से पांच मवेशियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद पशुओं की दृश्यता बढ़ाने की पहल की गई।
सुबह और देर शाम मवेशियों को सड़क से ले जाने के दौरान हादसों की आशंका अधिक रहती है। कम रोशनी में पशु दूर से दिखाई नहीं देते।
राजमार्ग पर तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के कारण पशुओं के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
बेल्ट और टेप पर पड़ने वाली वाहनों की रोशनी से पशु अंधेरे में भी दिखाई देंगे, जिससे चालक समय रहते गति नियंत्रित कर सकेंगे।
अभियान के माध्यम से पशुपालकों से पशुओं को सड़क पर लावारिस नहीं छोड़ने और उन्हें ले जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।
परिवहन विभाग की इस पहल का उद्देश्य पशुओं और वाहन चालकों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा राजमार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा कम करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।