{"_id":"6ad36b1c36a4e2e09405400c","slug":"video-cbse-workshop-on-gender-sensitivity-held-at-dav-senior-secondary-school-lathiani-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में लैंगिक संवेदनशीलता पर सीबीएसई कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में लैंगिक संवेदनशीलता पर सीबीएसई कार्यशाला आयोजित
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को लैंगिक समानता, समान अवसरों, पारस्परिक सम्मान तथा विद्यालय में समावेशी वातावरण के महत्व से अवगत करवाना था।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर रूप लाल पाठक ने प्रबंधक सह निदेशक के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ एवं सीबीएसई रिसोर्स पर्सन स्नेहलता तथा श्रीमती मनुराधा ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। उन्होंने शिक्षकों को लैंगिक संवेदनशीलता की अवधारणा समझाते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक विद्यार्थी को बिना किसी लैंगिक भेदभाव के समान अवसर एवं सम्मान मिलना आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण शर्मा ने इस कार्यशाला को शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।